Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-29

Married Woman Commits Suicide: जमशेदपुर के आज़ाद नगर में विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Married Woman Commits Suicide: जमशेदपुर, आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 स्थित एक घर में एक 25 वर्षीय महिला तराना तबस्सुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार शाम की है, जिसने स्थानीय लोगों और परिजनों को स्तब्ध कर दिया है।




घटना सहेली टेलर के पास स्थित एक मकान की है, जहां तराना अपनी ननद के घर कुछ समय के लिए ठहरी हुई थी।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तराना तबस्सुम की शादी हाल ही में 28 दिसंबर 2024 को हुई थी। उनका पति फिलहाल दुबई में कार्यरत हैं और ससुराल तथा मायका दोनों ही कपाली इलाके में स्थित हैं। घटना के समय तराना अपनी ननद के घर में रह रही थीं।

गुरुवार शाम को तराना के परिजनों को उस समय चिंता हुई जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आईं। जब कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घरवालों ने शक के आधार पर दरवाज़ा तोड़ने का निर्णय लिया।

जैसे ही दरवाज़ा तोड़ा गया, भीतर का दृश्य देख कर सभी हक्के-बक्के रह गए। तराना तबस्सुम ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली थी। घर में कोहराम मच गया। तुरंत ही इस घटना की सूचना आज़ाद नगर थाना को दी गई।पुलिस पहुंची मौके पर, शव को भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही आज़ाद नगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए मृतिका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


तराना की बहन ने बताया कि शादी के बाद से वह सामान्य रूप से रह रही थी और किसी प्रकार की कोई परेशानी की जानकारी परिवार को नहीं थी। वह कुछ दिन पहले ही अपनी ननद के घर आए थे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !