Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jharkhand Police Deployment: रामनवमी पर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 6612 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

Jharkhand Police Deployment: झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय ने रामनवमी उत्सव को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 6612 अतिरिक्त पुलिस बलों को मैदान में उतारा गया है. डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन जवानों की मुख्य तैनाती 22 मार्च से 28 मार्च तक रहेगी, ताकि जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

हजारीबाग और रांची में सबसे ज्यादा पहरा
सुरक्षा के लिहाज से हजारीबाग और राजधानी रांची को सबसे संवेदनशील माना गया है. अकेले हजारीबाग में रिकॉर्ड 1635 और रांची में 934 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. इन बलों में जिला पुलिस के लाठी बल के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), IB/RB और आंसू गैस दस्ते (Tear Gas Squad) को भी शामिल किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चौबीस घंटे मुस्तैद रहेंगे.

जिलेवार फोर्स का हुआ बंटवारा
झारखंड के सभी 24 जिलों में जरूरत के हिसाब से बल आवंटित किए गए हैं. जमशेदपुर में 261, गिरिडीह में 508, धनबाद में 209 और पलामू में 260 अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है. सरायकेला और चाईबासा जैसे क्षेत्रों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील रास्तों की निगरानी कर रहा है ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके.

अफवाहों पर पुलिस की “डिजिटल” नजर
सुरक्षा बलों की फिजिकल तैनाती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है. पुलिस मुख्यालय ने अपील की है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें. सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय शांति समितियों के साथ मिलकर काम करें और यह सुनिश्चित करें कि रामनवमी का महापर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !