Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Dhanbad News: धनबाद में हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल से पुलिस ने दिखाया एक्शन प्लान

Dhanbad News: राम नवमी को लेकर शहर वासियों के साथ-साथ धनबाद पुलिस भी अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने दो टीम बना कर अभयस किया।  एक टीम ने दंगाई और उपद्रवी की भूमिका निभाई, जबकि दूसरी टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। भीड़ नियंत्रण, घायल लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आपात स्थिति से निपटने का पूरा अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में पुलिस ने दिखाई रणनीति
ड्रिल में यह देखा गया कि किसी भी संभावित हिंसक स्थिति में पुलिस किस तरह तेजी से कार्रवाई करेगी। इस अभ्यास के दौरान कुछ कमियां भी सामने आईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वास्तविक स्थिति में किसी तरह की परेशानी न हो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राम नवमी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !