Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर में चोरी, लाखों रुपये का नुकसान

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारा फ्लैट नंबर 262 में रहने वाले टाटा स्टील कर्मचारी देवदत्ता के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह उस समय सामने आई जब देवदत्ता अपनी नाइट शिफ्ट से लौट रहे थे। पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है।

लाखों रुपये का सामान गायब
घर में प्रवेश करने पर देखा गया कि चोरी की वारदात ने घर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चोरों ने अलमीरा से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, मोबाइल फोन, गिटार और बांसुरी सहित अन्य कीमती सामान ले लिया।

घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। चोरी के वक्त घर बंद था और देवदत्ता नाइट ड्यूटी पर थे, जिससे चोरों को चोरी करने का पर्याप्त समय मिल गया।

पुलिस कर रही जांच
देवदत्ता ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज तथा पड़ोसियों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !