Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Ranchi News: रांची में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें वीडियो

Ranchi: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दो स्कूटी पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

हथियार दिखाकर कर्मचारियों को बनाया बंधक
साहू चौक स्थित दिना पेट्रोल पंप पर पहुंचे अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने कैश काउंटर से करीब 59,500 रुपये लूट लिए।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
लूट की यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में अपराधियों का बेखौफ अंदाज साफ नजर आ रहा है, जिससे उनके दुस्साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !