Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jharkhand News: पलामू के जपला-दंगवार सड़क पर हादसा, एक की हालत गंभीर

Jharkhand News: पलामू जिले में जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर रविवार को बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना इमलियाबांध के पास की बताई जा रही है। सुचना के अनुसार, बाइक और कार विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई।भीषण टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !