Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur Mango Flyover : मानगो में जाम से मिलेगी राहत, स्वर्णरेखा पर बन रहा फ्लाईओवर जुलाई 2026 तक होगा तैयार! देखें VIDEO

Jamshedpur : जमशेदपुर शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। खासकर मानगो क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। स्वर्णरेखा नदी पर बन रहा पुल सह फ्लाईओवर तेजी से आकार ले रहा है और इसका निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मानगो डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के पास से शुरू होकर स्वर्णरेखा नदी के दूसरे छोर तक बनने वाला यह फ्लाईओवर अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। कई हिस्सों में इसका स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और निर्माण एजेंसी लगातार काम को गति दे रही है।


निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि के अनुसार, पहले योजना थी कि मार्च 2026 तक नदी पर पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अब योजना में बदलाव किया गया है। नई रणनीति के तहत पहले मानगो चौक स्थित फ्लाईओवर को पूरा किया जाएगा, उसके बाद नदी पर पुल का कार्य अंतिम चरण में पहुंचाया जाएगा।

मानगो चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। डिमना रोड से आने वाली चार लेन और आजादनगर की ओर से आने वाली दो लेन को जोड़ने के लिए गोलचक्कर के पास तेजी से काम किया जा रहा है।

हाल ही में मंगलवार रात मानगो गोलचक्कर पर पिलरों पर स्लैब डालने का कार्य भी किया गया। मजदूर दिन रात मेहनत कर रहे हैं और वर्कर्स फ्लैट की ओर भी निर्माण तेजी से जारी है। वहीं, स्वर्णरेखा नदी में पिलर निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

करीब 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में कुल 57 पिलर बनाए जा रहे हैं। न्यू पुरूलिया रोड की ओर जाने वाले हिस्से में 14 पिलरों का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे फ्लाईओवर और पुल परियोजना को जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही मानगो क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और डिमना रोड पर फोर लेन की सुविधा से यातायात पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !