Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Tata Steel: लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लैब का उद्घाटन, टाटा स्टील फाउंडेशन ने कौशल विकास को दी नई दिशा

Jamshedpur: टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब में युवाओं के कौशल विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लुधियाना के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रिकल लैब की स्थापना की है। यह पहल पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को व्यावहारिक विद्युत प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इस पहल के तहत लुधियाना के गिल रोड और समराला स्थित सरकारी आईटीआई में आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब स्थापित की गई हैं, जिनमें श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन लैब का उद्देश्य छात्रों को प्रैक्टिकल और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग देकर कक्षा शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना है।
आईटीआई गिल रोड में स्थापित इलेक्ट्रिकल लैब का उद्घाटन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के तहत तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगारोन्मुख कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में हाउस वायरिंग, ट्रबलशूटिंग, पाइप एवं बैटन वायरिंग, सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, मोटर स्टार्टर और कंट्रोलर संचालन तथा हाइब्रिड सोलर सिस्टम जैसे विषय शामिल किए गए हैं। इस पहल से अब तक 64 शिक्षार्थियों को सीधा लाभ मिल चुका है, जिनमें आईटीआई गिल रोड और आईटीआई समराला के छात्र शामिल हैं।
इसके अलावा रोजगारोन्मुख कौशल कार्यक्रम के तहत दोनों आईटीआई के कुल 1,580 विद्यार्थियों तक पहुंच बनाई गई है। इस कार्यक्रम में संचार कौशल, बुनियादी अंग्रेजी, डिजिटल साक्षरता, करियर तैयारी और भविष्य के कौशल जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण के माध्यम से वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव भी कराया जा रहा है।

इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों से जोड़ना और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह पहल टाटा स्टील फाउंडेशन के उस प्रयास को दर्शाती है, जिसके माध्यम से शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटते हुए कुशल और सक्षम युवा कार्यबल तैयार किया जा रहा ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !