Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Palamu News: मेदिनीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.263 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Palamu News: झारखंड में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पलामू के मेदिनीनगर में पुलिस ने अफीम बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया और दो लोगों को पकड़ लिया है।

रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को खबर मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोग नशे का सामान बेच रहे हैं। इसके बाद डीएसपी राजीव रंजन की टीम ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास गांधी मैदान में छापा मारा और दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी में 1.263 किलो अफीम बरामद, चतरा के निवासी थे आरोपी
तलाशी में मुकेश कुमार रजक के पास से 470 ग्राम अफीम और एक मोबाइल मिला। वहीं सत्यदेव यादव के पास से 793 ग्राम अफीम और एक मोबाइल बरामद हुआ। कुल मिलाकर 1.263 किलो अफीम जब्त की गई। दोनों आरोपी चतरा जिले के रहने वाले हैं।

पहले भी जेल जा चुका आरोपी, NDPS एक्ट में केस दर्ज
जांच में पता चला कि सत्यदेव यादव पहले भी नशे के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !