Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur Rain Alert: जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, दो दिनों में चार डिग्री गिरा पारा, बारिश और ठंडी हवाओं ने दी भीषण गर्मी से राहत

Jamshedpur Rain Alert: जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं और आसमान में बादलों के डेरे ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है. शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 48 घंटों में पारे में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है जिससे स्थानीय लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

सरहुल और ईद के दिन बारिश का अलर्ट
झारखंड में सरहुल और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच मौसम विभाग ने जमशेदपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने त्योहार मना रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

तेज रफ्तार हवाओं को लेकर विशेष चेतावनी
मौसम केंद्र ने कोल्हान प्रमंडल सहित राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है. फिलहाल डालटनगंज 36.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है जबकि जमशेदपुर और रांची में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है.

अगले हफ्ते कैसा रहेगा आसमान का हाल
आने वाले दिनों की बात करें तो 22 मार्च से 25 मार्च तक जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क और शांत रहने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं पर बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है. इसके बाद 27 मार्च को एक बार फिर दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है और हल्की बूंदाबांदी के साथ मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !