Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Whatsapp New Feature: WhatsApp कंपनी लॉन्च करने जा रहा है न्यू यूजरनेम फीचर, बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल, बढ़ेगी प्राइवेसी

Whatsapp New Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही ऐसा न्यू फीचर ला सकती है, जिसमें यूजर्स को यूजरनेम और यूनिक आईडी मिलेगी।

अब बिना नंबर सिर्फ यूजरनेम से होगी चैटिंग और कॉल
अब आपको किसी से बात करने के लिए अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सिर्फ यूजरनेम से ही किसी को मैसेज, वॉइस कॉल या वीडियो कॉल कर सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स में होता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर जून 2026 तक दुनियाभर में लॉन्च हो सकता है। इसमें आम लोग और बिजनेस दोनों ही अपने लिए एक यूनिक यूजर नेम बना सकेंगे।

प्राइवेसी  मजबूत होगी, फीचर रहेगा अब ऑप्शनल
कंपनी का दावा है कि इस फीचर से लोगों की प्राइवेसी बेहतर होगी और बिना नंबर बताए नए लोगों, ग्रुप्स और बिजनेस से जुड़ पाएंगे। अच्छी बात ये है कि यह फीचर ऑप्शनल होगा, यानी जो लोग चाहें वे पहले की तरह फोन नंबर से ही व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा, Meta Platforms एक और नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत बिजनेस को मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए रियल टाइम में बोली (बिडिंग) लगाने का ऑप्शन मिल सकता है। इसका ट्रायल 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू हो सकता है और 2027 तक लागू किया जा सकता है।

मैसेजिंग ऐप बना शॉपिंग का नया जरिया
भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं, कंपनी के लिए ये बहुत बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 77 प्रतिशत लोग शॉपिंग करने का फैसला सोशल मीडिया से प्रभावित होकर लेते हैं। इसके अलावा, आजकल लोग शॉर्ट वीडियो बहुत ज्यादा देख रहे हैं, करीब 97 प्रतिशत यूजर्स रोज शॉर्ट वीडियो देखते हैं, और फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय का बड़ा हिस्सा वीडियो देखने में जाता है।

 खास बात ये है कि करीब 72 प्रतिशत लोग प्रोडक्ट्स की जानकारी व्हाट्सएप के जरिए ही लेते हैं। कुल मिलाकर, ये नया फीचर आने के बाद व्हाट्सएप पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और स्मार्ट हो जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !