Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Jamshedpur Hindu Nav Varsh Yatra Fight : मानगो में जुलूस के दौरान बवाल, बन्ना गुप्ता और सरयू राय के समर्थकों में भिड़ंत मची अफरा तफरी

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक पर हिंदू संगठनों के जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह मस्तान और विधायक सरयू राय के भतीजे व जदयू नेता आशुतोष राय के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापायी तक पहुंच गया।


मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना के कारण कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था।


बताया जा रहा है कि हिंदू नववर्ष को लेकर मानगो डिमना चौक से अलग अलग जुलूस निकल रहे थे, एक जुलूस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ शामिल थे जबकि दूसरे जुलूस में विधायक सरयू राय मौजूद थे।

इसी दौरान जुलूस के आगे बढ़ने के क्रम में उपेंद्र सिंह मस्तान और आशुतोष राय आमने सामने आ गए, हल्की टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई जो जल्द ही झड़प में बदल गई दोनों ने एक दूसरे पर हाथ उठा दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सरयू राय और बन्ना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मामला शांत कराया जा चुका था और जुलूस दोबारा आगे बढ़ने लगा।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और मामला राजनीतिक गलियारों में भी गर्मा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !