Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Hazaribagh News: रामनवमी से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. त्योहार से पहले ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे शहर की निगरानी की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और लोग शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मना सकें.


डीजीपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

रामनवमी को लेकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा अचानक हजारीबाग पहुंचीं. उन्होंने शहर के विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जिले के एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने खासकर उन इलाकों पर ध्यान दिया, जिन्हें प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए.

सोशल मीडिया पर भी रहेगी सख्त नजर
प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को भी प्राथमिकता दी है. पुलिस को निर्देश दिया गया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाए. इसके लिए कंट्रोल रूम में विशेष टीमों को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखेंगी ताकि किसी भी अफवाह को समय रहते रोका जा सके.

तकनीक के सहारे मजबूत सुरक्षा घेरा
इस बार सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का भी व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है. शहर के प्रमुख स्थानों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए जुलूस तथा भीड़ की निगरानी की जाएगी. कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. अधिकारियों का कहना है कि सभी की भागीदारी से ही रामनवमी का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराया जा सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !