Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Ranchi : कोल्हान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की भारी कमी, विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कोल्हान विश्वविद्यालय में खाली पड़े शिक्षकों के पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।


विधायक ने सदन में कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 19 कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई-लिखाई पर सीधा असर पड़ रहा है और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं और कब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि कोल्हान विश्वविद्यालय में कुल 840 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 359 शिक्षक ही कार्यरत हैं। इनमें 231 नियमित शिक्षक और 128 आवश्यकता आधारित शिक्षक शामिल हैं।

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि रिक्त पदों को भरने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को पत्र भेजा गया है और नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए ताकि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शैक्षणिक माहौल बेहतर हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !