Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Bistupur Snatchers Arrested: बिष्टुपुर के मोदी पार्क में महिला से हैंडबैग छिनतई करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बाइक व नकदी बरामद

Jamshedpur: शहर में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं के बीच बिष्टुपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला से हैंडबैग छिनतई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी और छिना हुआ सामान बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च की रात करीब 10 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मोदी पार्क गोलचक्कर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला से हैंडबैग छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे दोनों आरोपियों को गश्ती वाहन, टाइगर मोबाइल और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अल्ताफ कुरैशी उर्फ बाबू (19 वर्ष) और आशिक अंसारी उर्फ अस्सू (लगभग 19 वर्ष), निवासी कपाली के रूप में की है।

बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH-05EE-9809), दो मोबाइल फोन, छीना गया हैंडबैग, 1650 रुपये नकद और एक हैंड घड़ी बरामद की है।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
कार्रवाई में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, राजेश कुमार मंडल, सोनू कुमार, रंजीत कुमार, एटीओ-105 भीम कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !