Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jharkhand News: धनबाद में जल संकट से निबटने के लिए मुस्तैद डीसी आदित्य रंजन, जरुरत पड़ने पर टैंकर से पहुंचेगा पानी

Jharkhand News: सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक में डीसी आदित्य रंजन ने अधिकारीयों को गर्मी के मौसम में सभी इलाकों में पानी उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। रंजन ने सबको बताया कि जहां जरूरत हो, वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जाए। 
विशेष टीम गठित कर प्रखंड स्तर पर पयेजल वव्यस्था पर नजर रखें बीडीओ 
डीसी रंजन ने बीडीओ को निर्देश दिया की वे प्रखडं स्तर पर विशेष टीम गठित करें और सभी इलाकों की जल व्यवस्था पर नजर रखें। पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों से मिल कर हैंडपपं और अन्य जल स्त्रोतों की खामियों को दूर करे और पंचायत के सचिवालय में अनिवार्य रूप से टैंकरों की व्यवस्था करें ताकि सुचना मिलते ही प्रभावित इलाकों में पानी का टैंकर पहुँचाया जा सके। 


बैठक में कौन थे मौजूद 
बैठक में डीडीसी सन्नी राज, पीएचडी-1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, पीएचडी-2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित सभी बीडीओ मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !