Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने मोहम्मद सबान, 12 वोटों से दर्ज की जीत

Jamshedpur News: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद में सोमवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ. यह चुनाव चांडिल अनुमंडल में चुनाव पदाधिकारी सह एसडीओ विकास कुमार राय की देखरेख में कराया गया.


चुनाव में कुल 21 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया 

उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सबान और मोहम्मद हफीजुद्दीन ने अपना नामांकन दाखिल किया था. चुनाव में कुल 21 वार्ड पार्षदों को मतदान करना था. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई, इसके बाद सभी वार्ड पार्षदों को भी शपथ ग्रहण कराया गया.

21 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 
शपथ ग्रहण के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें सभी 21 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें मोहम्मद सबान को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद हफीजुद्दीन को 9 वोट प्राप्त हुए. इस तरह मोहम्मद सबान ने 3 मतों से जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

जीत के बाद मोहम्मद सबान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !