Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur Accident News: एनएच 49 पर तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Jamshedpur Accedent News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 49 पर फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कार रहे एक बुजुर्ग को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई है। 
स्थानीय लोगों की तत्परता भी नहीं बचा पाई जान 
सुचना की माने तो गमारिया पंचायत के माल्हुआ गांव निवासी युगल माईती रोज की तरह घर से दूध देने के लिए निकले थे और अपनी साईकिल को सड़क ले इस पार खड़ा कर के पैदल ही सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान दौरान बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर की वजह से युगल माईती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एनएच एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया। चोट काफी गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !