Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी सफलता, चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए गए विशेष अभियान के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (R.P.F) को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल 15 मार्च को आरपीएफ पोस्ट टाटानगर की संयुक्त टीम और आरपीएफ उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल ने कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को चोरी किए  गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया.यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए गए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई.

आरोपी की पहचान के बाद गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. आरपीएफ को पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

इसी को देखते हुए आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी.

तलाशी के दौरान मिला चोरी का मोबाइल
सूत्रों के अनुसार आरपीएफ उड़नदस्ता दल और आरपीएफ पोस्ट टाटानगर की टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया.

टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. जब उससे मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. जांच में पता चला कि मोबाइल चोरी का है, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी पहले भी कई वारदात को दे चुका है अंजाम 
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी बताया और यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहा है.

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह रेल थाना टाटानगर से चोरी और लूट के मामलों में तीन बार जेल जा चुका है. इसके अलावा बागबेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में भी वह पहले जेल की सजा काट चुका है.

यात्रियों से सावधान रहने की अपील
आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और चोरी, लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना है.

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत आरपीएफ या रेलवे पुलिस को दें.

अधिकारियों ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !