Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur News: खतरे के बीच समुद्री सफर, जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी LPG लेकर भारत लौटने में सफल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी जो की शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज शिवालिक पर तैनात थे जो 13 मार्च को 46 हजार मेट्रिक टन एलपीजी ले कर दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है। उनका जहाज अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।
युद्ध के माहौल में देश के लिए किया बड़ा कारनामा 
अंश त्रिपाठी ने 26 नवंबर 2025 को जहाज पर अपनी ड्यूटी जॉइन की थी। उस समय खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच यूएई, कतर और सऊदी अरब से इंडियन ऑयल के लिए एलपीजी लेकर निकले, जहाज शिवालिक पर तैनात अंश त्रिपाठी को तमाम खतरों के होते हुए मुश्किल सफर तय करना पड़ा। 13 मार्च को जहाज के सुरक्षित रूप से होर्मुज पार करने की खबर मिलते ही उनके परिवार और परिचितों ने राहत की सांस ली।

जहाज के सुरक्षित होने की खबर से परिवार में रहत
अंश के पिता से बात-चीत में पता चला की पिछले कई दिनों से पूरा परिवार चिंता में था। मगर जहाज के सुरक्षित होने की खबर से परिवार बहुत खुश है। अंश की पत्नी ने कहा कि संपर्क नहीं होने से परिवार में चिंता का माहौल था, मगर अब स्थिति सामान्य है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !