Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Adityapur Municipal Corporation: मेयर संजय सरदार और 35 पार्षदों ने ली शपथ, अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर नजर

Adityapur Municipal Corporation: सरायकेला समाहरणालय सभागार में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के नए बोर्ड का विधिवत गठन हो गया. एक गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और सभी 35 वार्ड पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई है.

कोल्हान आयुक्त ने दिलाई शपथ, प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों को कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार ने शपथ दिलाई. समारोह के दौरान कोल्हान आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और शहर के विकास के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया. इस अवसर पर सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश और एडीसी जयवर्धन कुमार समेत जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड को बधाई दी.



वार्ड संख्या 1 से 35 तक के पार्षदों ने संभाला कार्यभार
शपथ लेने वाले पार्षदों में वनमाली दास, सुप्रिया महतो, पिंकी चौधरी, शुभम कुमार पांडेय, विनिता कुमारी, धनंजय गुप्ता, परितोष बेज, मोना बेसरा, दुर्गाचरण बेसरा, शंकर सरदार, मंजू देवी, मोतीलाल बिसोई, शांतनु घोष, सुनीता बेरा, नथुनी सिंह, राजरानी महतो, नीतू शर्मा, अंकुर सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, प्रभावती देवी, नाज्याना सब्बा, विनिता देवी, अंजू सिंह, अवधेश सिंह, रामप्रसाद मुखी, उत्तरा प्रधान, कुमारी वेदना गोप, रिंकी कुमारी, अमृता श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, सुधीर चौधरी, रिंकु राय, मालती देवी, श्याम हाईबुरू, रीता देवी और संगीता सामाड शामिल हैं.

डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी
मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अब सबकी निगाहें डिप्टी मेयर के चुनाव पर टिक गई हैं. नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के चयन को लेकर पार्षदों के बीच गुटबंदी और राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है. जिला प्रशासन ने चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वोटिंग के जरिए डिप्टी मेयर का फैसला भी हो जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !