Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Jamshedpur Big News: बिस्टुपुर स्थित भारत साइकिल कंपनी में भीषण आग, टाटा स्टील की दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Jamshedpur Big News: लौहनगरी जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित मशहूर “भारत साइकिल कंपनी” में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर से धुआं उठता देख आसपास के लोग सहम गए और देखते ही देखते बिस्टुपुर जैसे व्यस्त इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने समय रहते मोर्चा संभाला और एक बड़ा हादसा टल गया.

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, धुएं से भरी दुकान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण दुकान के भीतर हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.  घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील का अग्निशमन विभाग (Fire Department) सक्रिय हो गया. विभाग की तीन बड़ी दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. संकरी गलियों और धुएं के बीच अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की और लगभग एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. 

नुकसान का आकलन जारी, टला बड़ा संकट
आग बुझने के बाद दुकान मालिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल दुकान के अंदर रखी साइकिलों, स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और बिजली विभाग की टीम अब आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है और दुकान में हुए वास्तविक आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !