Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Railway Updates: धनबाद रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब नियमित, इन ट्रेनों को भी मिले नए स्टॉपेज और कोच

Railway Updates: धनबाद रेल मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है, साथ ही कई नई ट्रेनों और अस्थायी ठहराव की घोषणा की गई है.

धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब चलेगी नियमित
रेलवे बोर्ड ने धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है. अब यह ट्रेन नए नंबर के साथ पटरी पर उतरेगी. नियमित होते ही इस ट्रेन में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, जिससे कुल स्लीपर कोचों की संख्या 9 हो जाएगी. इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा स्टेशन पर भी सुनिश्चित किया गया है.

पुरुलिया-आनंदविहार एक्सप्रेस का आज से सफर शुरू
पुरुलिया से रांची होकर आनंदविहार (दिल्ली) जाने वाली नई ट्रेन का आज विधिवत उद्घाटन हो रहा है. यह उद्घाटन स्पेशल ट्रेन पुरुलिया से शाम 3:55 बजे रवाना होगी और मूरी, रांची, टोरी, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा रोड होते हुए रविवार रात 8:35 बजे आनंदविहार पहुंचेगी. यह ट्रेन झारखंड के लातेहार और पलामू प्रमंडल के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने का एक नया विकल्प बनेगी.

आनंदविहार-टाटा वनवे स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 16 मार्च को आनंदविहार से टाटानगर के बीच एक वनवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन आनंदविहार से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और लखनऊ, गढ़वा रोड, बरकाकाना और मूरी होते हुए अगले दिन दोपहर 1:00 बजे टाटा स्टेशन पहुंचेगी.

नवरात्रि पर मैहर में दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव
आगामी नवरात्रि के दौरान मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है. धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है.

  • कोल्हापुर-धनबाद (11045): 20 और 27 मार्च को शाम 5:20 बजे मैहर पहुंचेगी.
  • धनबाद-कोल्हापुर (11046): 23 और 30 मार्च को रात 10:25 बजे मैहर में रुकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !