Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Ranchi News: रांची में चलती बाइक में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई खाक

Ranchi News: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बाइक में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना कडरू स्थित डीएवी कपिल देव स्कूल के पास की है, जहां देखते ही देखते पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई.


इंजन से धुआं निकलने के बाद भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने जब तक स्थिति को समझा और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी. कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

बीच सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !