Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Jharkhand News: अपराधियों के संपर्क रोकने के लिए जेलों में लगेंगे जामर्स, सदन में उठा मामला

Jharkhand News: सदन में विधायक सुनील कुमार ने एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य की जेलों में  फोन का बढ़ता उपयोग अपराधियों को बाहरी नेटवर्क से जोड़ने का काम कर रहा है जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार जेलों में इन घटनाओं को रोकने के लिए तकनिकी उपाय जैसे नेटवर्क जैमर्स लगाने पर विचार कर रही है ? और अगर कर रही है तो इसकी समय सीमा क्या होगी। 
जैमर्स से टूटेगा अपराधियों का बाहरी नेटवर्क
सुनील कुमार के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जेलों की सुरक्षा को बढ़ाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए तकनीकी उपाय लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही राज्य के सभी जेलों में जामर्स स्थापित किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि तकनीकी उपकरणों के उपयोग से न केवल जेलों में सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि बाहरी दुनिया से आपराधिक गतिविधियों के संपर्क को भी रोका जा सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !