Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Social Media Trending: रणबीर कपूर की "रामायण" पर संकट के बादल? पोस्टपोन की अफवाहें तेज

Social Media Trending: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इसी बीच इसके पोस्टपोन होने की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
दिवाली 2026 पर रिलीज का प्लान
"रामायण" को इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. इसी वजह से दर्शक लंबे समय से इसके अपडेट का इंतजार कर रहे है.

अब तक फिल्म का केवल एक इंट्रोडक्शन वीडियो ही रिलीज किया गया है. इसके बाद से मेकर्स की तरफ से कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

बड़े बजट और स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में फिल्म
खबरों की माने तो इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों मे से एक माना जा रहा है. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि साउथ स्टार यश भी इस प्रोजेक्ट से को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं. वहीं यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं. स्टार कास्ट की वजह से भी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि "रामायण" की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है और यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज नहीं होगी. हालांकि इस दावे के पीछे कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मेकर्स की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं ने फैंस के बीच हलचल जरूर बढ़ा दी है.

ग्रैंड इवेंट की भी चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को लेकर एक बड़ा इवेंट आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है. इस इवेंट में फिल्म के सभी प्रमुख किरदारों और प्रोजेक्ट से जुड़ी खास जानकारियां साझा की जा सकती हैं. हालांकि इस बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

फिलहाल मेकर्स की चुप्पी
फिलहाल ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई बदलाव घोषित नहीं किया गया है. इसलिए फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों को अभी सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं ही माना जा रहा है.

फैंस को अब मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जिससे फिल्म की रिलीज और आगे की योजनाओं को लेकर स्थिति साफ हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !