Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-13

Google Map Update: गूगल मैप्स का बड़ा अपडेट, अब 3डी में दिखेंगी सड़कें और इमारतें, "आस्क मैप्स" फीचर से बोलकर खोज सकेंगे जगह

Google Map Update: तकनीकी दुनिया की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने लोकप्रिय नेविगेशन प्लेटफॉर्म Google Maps के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस नए अपडेट के बाद उपयोगकर्ताओं को मैप में कई चीजें पहले से अधिक वास्तविक और स्पष्ट दिखाई देंगी। अब मैप पर इमारतें, सड़कें, बाईपास और ट्रैफिक सिग्नल जैसी चीजें 3डी स्वरूप में देखने को मिलेंगी, जिससे रास्तों को समझना और भी आसान हो जाएगा।

3डी व्यू से मिलेगी असली जैसा अनुभव
नए अपडेट के साथ मैप का इंटरफेस पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और उपयोगी हो गया है। अब यूजर्स को मैप पर आसपास की बिल्डिंग, सड़कें और अन्य ढांचे लगभग असली जैसे नजर आएंगे। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो किसी नए शहर या इलाके में यात्रा कर रहे होते हैं और रास्तों को समझने में परेशानी होती है।

आवाज से सर्च करने की सुविधा
इस अपडेट में एक और खास फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ताओं को अब हर बार टाइप करके जगह खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे अपनी जरूरत के अनुसार बोलकर भी जगह खोज सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति चार लोगों के लिए अच्छा शाकाहारी या मांसाहारी होटल ढूंढना चाहता है, तो वह सिर्फ बोलकर यह जानकारी दे सकता है और मैप खुद ही उपयुक्त विकल्प दिखा देगा।

"आस्क मैप्स" बटन से मिलेगा आसान समाधान
नए अपडेट में “आस्क मैप्स” नाम का एक नया विकल्प भी जोड़ा गया है। इस बटन की मदद से उपयोगकर्ता सीधे मैप से सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर किसी वाहन की बैटरी खत्म होने वाली हो, तो उपयोगकर्ता मैप से यह पूछ सकता है कि आसपास कोई ऐसा चार्जिंग स्टेशन कहां है जहां ठहरने या खाने की भी सुविधा हो। इसके बाद मैप तुरंत स्क्रीन पर कई विकल्प दिखा देगा।

जेमिनी तकनीक से होगा काम और आसान
यह सभी नई सुविधाएं इसलिए संभव हो पाई हैं क्योंकि गूगल ने अपने उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिस्टम Gemini को मैप्स में शामिल कर दिया है। इस तकनीक की मदद से अब उपयोगकर्ताओं को किसी जगह के बारे में जानकारी पाने के लिए अलग से गूगल पर सर्च करने, रिव्यू पढ़ने और फिर मैप में उस स्थान को खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस नए अपडेट के साथ गूगल मैप्स का उपयोग पहले से कहीं अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक हो जाएगा। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !