Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Chatra Breaking: चतरा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Chatra: चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा चिरैयाटांड़ के पास उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक पर सवार थे चार लोग
मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक पर चार लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरवार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !