Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Railway News: सीनी ट्रेनिंग सेंटर में 200 से अधिक रेल कर्मचारियों ने सीखा आपदा से निपटने और जान बचाने का गुर

Railway News: जमशेदपुर के करीब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सीनी ट्रेनिंग सेंटर में रेल परिचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तीन अलग-अलग जोन के 200 से ज्यादा कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई.

स्टेशन मास्टर से लेकर पायलट तक हुए शामिल
इस प्रशिक्षण में स्टेशन मास्टर, टावर वैगन चालक, ट्रेन मैनेजर, सहायक लोको पायलट और अन्य परिचालन कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इन सभी को रेल संचालन के दौरान आने वाली किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना के समय तत्परता से काम करने के लिए तैयार किया गया है.

आग से बचाव और सीपीआर देने की मिली ट्रेनिंग
शिविर के दौरान कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस का इस्तेमाल करना सिखाया गया. इसके अलावा सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, सीपीआर देना और इमरजेंसी में पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकालने यानी रेस्क्यू करने की विधियां विस्तार से बताई गईं.

नुकसान कम करने के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट पर जोर
प्रशिक्षण में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी गई और मॉकड्रिल भी की गई. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के समय जान-माल की क्षति को कम करने में यह प्रशिक्षण बहुत मददगार साबित होता है. इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ती है और संकट के समय वे बेहतर निर्णय ले पाते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !