Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Railway Updates: रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-बादामपहाड़ मार्ग की मेमू ट्रेनें रद्द

Railway Updates: जमशेदपुर में टाटानगर-बादामपहाड़ रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है. हल्दीपोखर और रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से इस रूट की दो जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है.

पोटका और ओड़िशा के यात्रियों को होगी परेशानी
रेलवे के आदेश के अनुसार, इन मेमू ट्रेनों को 15 और 19 मार्च को आने-जाने दोनों तरफ से रद्द रखा जाएगा. इस मार्ग पर ट्रेनों के नहीं चलने से पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड और पड़ोसी राज्य ओड़िशा के यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

धनबाद-झारग्राम मेमू के समय में भी बदलाव
इसके अलावा झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन के परिचालन पर भी असर पड़ा है. यह ट्रेन 12, 13 और 15 मार्च को धनबाद से झारग्राम के लिए अपने तय समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी. यात्री अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही बनाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !