Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Bokaro News: बोकारो में सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 12 साल के किशोर की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

Bokaro News: बोकारो जिले के चास क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक 12 साल के किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया. आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर जाम भी कर दिया. जानकारी के अनुसार हादसा चास के सोलागिडीह स्थित संत निरंकारी भवन के पास बुधवार देर रात हुआ. मृतक की पहचान रघुवर के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष, बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि रघुवर अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के साथ घर लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.
सुबह पहुंचे परिजन, मुआवजे की मांग की
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर चास धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

सड़क जाम होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

अधिकारियों ने समझा कर हटवाया जाम
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की.

बताया जा रहा है कि अधिकारियों और परिजनों के बीच काफी देर तक वार्ता चली. आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया.

पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किस वाहन की भूमिका थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !