Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Palamu News: शादी समारोह के दौरान परोसे गए भोजन के बाद बिगड़ी 100 से अधिक लोगों की तबीयत, 10 की हालत गंभीर

Palamu: पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह के दौरान परोसे गए भोजन के बाद बड़ी संख्या में लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी के भोज के बाद अचानक बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार बोहिता गांव के पोखर पार टोला में बुधवार को हरिशंकर चंद्रवंशी के पुत्र की शादी थी। बारातियों और ग्रामीणों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह में शामिल लोगों ने भोजन करने के बाद अपने घर लौटकर आराम करना शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। धीरे-धीरे बीमारों की संख्या बढ़ती गई और देखते ही देखते दर्जनों लोग एक साथ बीमार पड़ गए।

अस्पताल में चल रहा इलाज
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय हुए और मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोगों का उपचार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पोखर पार टोला के बरामदे में अस्थायी व्यवस्था कर किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेदिनीनगर भी भेजा गया है।

10 लोगों की स्थिति नाजुक
डॉक्टरों के अनुसार बीमार पड़े लोगों में से करीब 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिनका विशेष निगरानी में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों पर लगातार नजर रखे हुए है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख के पति और उपप्रमुख समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमार लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !