Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Chatra News: जिले में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 25.5 एकड़ से अधिक फसल नष्ट

Chatra News: जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर फसल नष्ट कर दी है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत करीब 25.5 एकड़ और 15 कट्ठा जमीन पर उगाई गई अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.


पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान खेतों में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर और जवानों की मदद से उखाड़कर नष्ट कर दिया गया. अभियान का उद्देश्य अफीम की फसल को बाजार तक पहुंचने से पहले ही शुरुआती चरण में खत्म करना था.


कई थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
अभियान के दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र के गेरुआडीह और चानो गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 एकड़ जमीन पर उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. इसके बाद राजपुर थाना क्षेत्र के हेमरालुटा गांव में करीब 0.5 एकड़ जमीन पर लगी फसल को उजाड़ा गया.
वहीं कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 15 कट्ठा जमीन पर हो रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया.

मुख्य सरगनाओं की पहचान में जुटी पुलिस
एसपी ने बताया कि जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस अब उन भूमि मालिकों और इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है, जो इस खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. जल्द ही उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !