Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: परसुडीह में बच्चा चोरी के शक में महिला को गुस्साएं लोगों ने बांस के खंभे से रस्सी के सहारे बांधा, पुलिस ने लिया हिरासत में

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित किताडीह गाड़ीवानपट्टी में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पकड़ लिया और गुस्से में उसे बांस के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

बच्ची को जबरन ले जाने का प्रयास
पीड़िता जैतून बीबी ने बताया कि वह पास की दुकान से राशन लेने गई थीं, जबकि उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी एक महिला वहां पहुंची और उनकी तीन साल की बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगी। आरोप है कि महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाना चाह रही थी।

परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर महिला को पकड़ा
जैतून बीबी के छोटे बेटे ने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। महिला को पकड़ते ही वह भागने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और गुस्से में बांस के खंभे से बांध दिया। परिजनों का कहना है कि यह महिला पिछले चार दिनों से संदिग्ध रूप से इलाके में घूमती देखी जा रही थी।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला से पूछताछ कर रही है। 

इलाके में सतर्कता बरतने की अपील
स्थानीय लोग और पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी असामान्य घटना की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !