Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-11

Jamshedpur News: गोविंदपुर में युवती ने पहले प्यार में फंसाया, फिर परिवार का भरोसा जीतकर गायब किए लाखों रुपये के गहने व नकदी, देखें वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर गरुड़बासा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती पर आरोप है कि उसने शादी का वादा कर एक युवक से नजदीकी बढ़ाई और बाद में उसके घर से लाखों रुपये के गहने व नकदी गायब कर दी।

जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होकर जीता परिवार का भरोसा
मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी निखिल सिंह नामक युवक से युवती की पहचान हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती ने खुद को पूजा पांडेय बताया और दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। इसी दौरान निखिल के घर में जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवती भी शामिल होने पहुंची। कार्यक्रम के दौरान वह घर के सदस्यों से घुल-मिल गई और धीरे-धीरे परिवार का विश्वास भी जीत लिया।

भरोसे में लेकर ली अलमारी की चाबी
परिजनों के अनुसार, युवती घर के कामकाज में भी हाथ बंटाने लगी थी। इसी बीच विश्वास के आधार पर युवक ने अलमारी की चाबी भी उसे दे दी। कार्यक्रम के बाद जब घर के लोग अपने सामान की जांच करने लगे तो पता चला कि अलमारी से गहने और नकदी गायब हैं।

चाबी मांगने पर करने लगी टालमटोल
बताया गया कि 6 मार्च को निखिल की बुआ अपने घर लौटने वाली थीं। उनकी अलमारी में रखा मंगलसूत्र निकालने के लिए चाबी मांगी जा रही थी, लेकिन युवती लगातार बहाने बनाकर चाबी देने से बचती रही। इसी बीच परिवार को संदेह हुआ और बाद में चोरी की बात सामने आई।



पड़ोस में भी इसी तरह की घटना का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती ने पड़ोस के कुछ लोगों से भी घनिष्ठता बढ़ाकर उनका भरोसा जीता था। आरोप है कि वहां भी अलमारी की चाबी लेकर कुछ गहने गायब कर दिए गए।

पहले से शादीशुदा होने की बात आई सामने
घटना के बाद जब लोगों ने युवती के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

पुलिस कर रही पूछताछ
मामले की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !