Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Ranchi News: 21 दिन में 100 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य, रांची नगर निगम ने तेज किया अभियान

Ranchi News: रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होने से पहले 100 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी को लेकर मंगलवार को निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में अधिकारियों और टैक्स संग्रह करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.


बैठक में उप प्रशासक ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल 21 दिन शेष बचे हैं. ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सक्रियता के साथ काम करते हुए तय लक्ष्य हासिल करना होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि फील्ड में अभियान को और तेज किया जाए तथा वार्ड स्तर पर बड़े पैमाने पर टैक्स की वसूली की जाए.


टैक्स चोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर और टैक्स कलेक्टरों को निर्देश दिया गया कि अंडर-असेस्ड प्रॉपर्टी की दोबारा जांच कर उसका सही आंकलन किया जाए. जिन घरों या भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वहां मौके पर ही टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया जाए. साथ ही टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया.

उप प्रशासक ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि टैक्स से जुड़े किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए. लोगों की सुविधा के लिए सभी वार्डों में बड़े पैमाने पर टैक्स कलेक्शन कैंप लगाए जाएंगे, ताकि नागरिक मौके पर ही अपना टैक्स जमा कर सकें.

समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील
उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे वित्तीय वर्ष 2025-26 का होल्डिंग टैक्स समय पर जमा करें. जिन भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, वे अपनी होल्डिंग को कमर्शियल श्रेणी में दर्ज कराकर ट्रेड लाइसेंस भी प्राप्त कर लें. यदि टैक्स जमा नहीं किया गया तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नगर निगम ने बताया कि लोग अपना होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन पोर्टल, निगम के जन सुविधा केंद्र, डोरंडा अंचल कार्यालय या RMC पेमेंट मित्र (8986627070) के माध्यम से भी आसानी से जमा कर सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !