Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में “14 साइनाइट बम” लगाने का दावा

Ranchi  News: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की खबर सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. बता दे कि यह तीसरी बार है जब सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने  की थमकी मिली है. जानकारी के अनुसार 14 साइनाइट बम विस्पोर्ट कर कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात की गयी है. जानकारी सामने आते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गई.

कोर्ट परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की जांच
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों की  टीम सिविल कोर्ट पहुंची. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया. सुरक्षा टीमों ने कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, आसपास के स्थानों और प्रवेश मार्गों की जांच शुरू कर दी. जांच के तौर पर कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद रखा गया और पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई.

मेल ने कोर्ट व्यवस्था पर उठाए सवाल
धमकी देने वाले ने ईमेल में कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. संदेश में लिखा गया कि जब निर्दोष लोगों को न्याय नहीं मिल पाता तो ऐसे न्यायालय के अस्तित्व का कोई मतलब नहीं रह जाता. इसी के साथ कोर्ट परिसर को निशाना बनाकर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई.

तकनीकी जांच के लिय जुटी पुलिस
फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. साइबर सेल को भी इस मामले में लगाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ईमेल किस स्थान से और किस व्यक्ति द्वारा भेजा गया है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 28 फरवरी को भी रांची सिविल कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिली थी. उस समय एक ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी. उस घटना के बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच की थी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी.
लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस अब मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !