भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने राज्य भर में किये जा रहे तैयारी पर विस्तृत रिपोर्ट करते हुए कहा की संथाल परगना, उत्तरी छोटा नागपुर, दक्षिणी छोटा नागपुर, कोल्हान एवं पलामू प्रमंडल में तैयारी पुरी है, सभी राज्य परिषद के सदस्य, जिला सचिव तैयारी में लगे हुए हैं.
समापन राज्य स्तरीय शताब्दी वर्ष समारोह के माध्यम से होगा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को हुआ था, तब से लेकर अब तक शोषण जुल्म और अन्याय, मजदूरो, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों की शोषण, किसानों पर हो रहे अत्याचार महाजनि प्रथा छुआछूत भेद भाव इन अनगिनत संघर्ष त्याग तपस्या और बलिदान के 100 वर्ष पूरे होने पर पंचायत तसर से लेकर प्रखंड जिला जिसका समापन राज्य स्तरीय शताब्दी वर्ष समारोह के माध्यम से किया जाएगा.
कार्यक्रम अटल मार्केट के चौथे तले पर बने शहिद मजरुल हसन खान सभागार में होगा, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पूर्व सांसद डी राजा, राज्यसभा सांसद पी संतोष राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री कुमार मुखर्जी, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष डा. रनेंद्र कुमार, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर मिथिलेश सिंह, आजादी बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह करणपुरा बचाओ आंदोलन के संयोजक डॉक्टर मिथिलेश डांगी सहित राज्य के कई वक्ता होंगे.
पूरे राज्य में तैयारी चल रही है। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय के समक्ष झंडो तोलन से किया जाएगा। पार्टी कार्यालय के नवनिर्माण के लिए आधारशिला रखी जाएगी।
कई लोग मौजूद रहे
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने अपने जन संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस झारखंड राज्य किसान सभा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन दलित अधिकार मंच खेत मधुर यूनियन से अपील किया है कि शताब्दी पर समारोह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या 15 मार्च 2026 को रांची पहुंचे बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा की गई बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, किसान सभा के संयोजक बनते जैनेंद्र तथागत, खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव इम्तियाज़ खान, इसहाक अंसारी शहीत कई लोग मौजूद थे।