Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Jharkhand News: सुरक्षित सफर की गारंटी बनीं SECR की महिलाएँ, आरपीएफ से लेकर इंजीनियरिंग तक संभाल रहीं कमान

Jharkhand: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह साबित हो रहा है कि आज का आधुनिक भारत बदल रहा है और इस बदलाव की सबसे सशक्त तस्वीर भारतीय रेलवे, विशेषकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में देखने को मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपनी उन हजारों महिला कर्मचारियों के जज्बे को सलाम कर रहा है, जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से यह साबित कर दिया है कि रेलवे का कोई भी ट्रैक या कोई भी पद उनकी पहुँच से दूर नहीं है।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी दक्षता, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर रेलवे के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महिलाएँ विभिन्न परिचालन, तकनीकी, प्रशासनिक तथा सेवा क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। रेल संचालन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य में महिलाएँ लोको पायलट के रूप में ट्रेनों का संचालन कर रही हैं, वहीं ट्रेन मैनेजर के रूप में सम्पूर्ण ट्रेन के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ, इंजीनियर, ट्रैक मेंटेनर जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी महिलाएँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसंपत्तियों की संरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी महिला अधिकारी एवं जवान पूरी तत्परता के साथ अपनी सेवाएँ दे रही हैं। स्टेशन परिसरों, ट्रेनों तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत महिला डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी रेलकर्मियों एवं यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इतिहास में यह भी गौरवपूर्ण तथ्य है कि संगठन के सर्वोच्च पद महाप्रबंधक के रूप में भी एक महिला सफलतापूर्वक अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं, जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण है।

महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व की नई मिसाल 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपनी सभी महिला कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और उपलब्धियों को नमन करता है। उनका योगदान न केवल संगठन को सशक्त बना रहा है, बल्कि समाज में महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व की नई मिसाल भी स्थापित कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !