Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Gamharia Theft: गम्हरिया में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, चोर ले उड़े लाखों रुपये के जेवरात और नकदी

Saraikela: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक राज पांडे अपने परिवार के साथ निजी कार्य से बिहार के आरा जिले गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ली। जब घटना की जानकारी मिली तो राज पांडे ने तुरंत 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही डांटने लगी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने कहा कि 100 नंबर पर कॉल करने के बजाय सीधे थाना आकर लिखित शिकायत करनी चाहिए थी।

इस बड़ी चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार में मायूसी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !