Adityapur: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आदित्यपुर के एक रिहायशी इलाके में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और उत्साह को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्णिमा सान्याल के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव ने न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया, बल्कि समाज में उनकी समान भागीदारी और सशक्तिकरण के संकल्प को भी दोहराया.
उत्साह और उल्लास का माहौल
इस अवसर पर महिलाओं ने अपने विचार साझा किए और महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक वक्तव्य भी दिए. कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए नृत्य प्रस्तुति, क्विज़ प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.
महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प
कार्यक्रम में पूर्णिमा सान्याल, श्वेता प्रसाद, श्वेता चक्रवर्ती, अर्चना दास, पॉली, लकी सरकार, सीमा साहू, ज्योति देवी, पूजा, उमा और बॉबी कुंडू सहित कई महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.