Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Seraikela News: कपाली में विस्फोट से घर की दीवार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची महिला

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में एक विस्फोट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. अज्ञात लोगों ने एक घर की दीवार के पास विस्फोटक लगाकर धमाका कर दिया, जिससे दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग महिला मेहरून बीवी बाल-बाल बच गईं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.


स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई लोगों को पहले लगा कि भूकंप आ गया है. आवाज सुनते ही आसपास के लोग बाहर निकल आए और मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.


पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोट में किस प्रकार के विस्फोटक का उपयोग किया गया. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला कुछ असामाजिक तत्वों की शरारत प्रतीत हो रहा है. उन्होंने आशंका जताई कि दीवार के छेद में संभवतः तेज आवाज करने वाला पटाखा या हाई ग्रेड दिवाली बम रखकर विस्फोट किया गया होगा, जिससे दीवार की कुछ ईंटें खिसक गईं.

पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !