Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Womens Day: आदित्यपुर स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण का उत्सव, डीआरएम ने महिला रेल कर्मियों को किया सम्मानित

Womens Day: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया अपनी पत्नी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदार पदों पर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं. उन्होंने बताया कि मंडल में करीब 2000 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, टीटीई, आरपीएफ और सिग्नल मेंटेनर जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन अब पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हाथों में है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर एडीआरएम अजितेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष एग्निस बॉयल, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह तथा अलोका नंद बक्शी (पीडीसी 325) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !