Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-08

Jharkhand News: झारखंड के IPS अधिकारियों को मिलेगा वैश्विक मंच, संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए गृह मंत्रालय ने मांगे आवेदन

Jharkhand News: झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देने का एक बड़ा अवसर सामने आया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में पुलिस जांच सलाहकार और विशेषज्ञ पदों के लिए योग्य अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर जानकारी साझा की है और पात्र अधिकारियों को इस मिशन के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है.

एसपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों के लिए अवसर
जारी किए गए आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार यह अवसर मुख्य रूप से एसपी और डीआईजी रैंक के उन अधिकारियों के लिए है जो वर्तमान में सक्रिय सेवा में हैं. इस मिशन के तहत कुल तीन विशिष्ट श्रेणियों में नियुक्तियां की जानी हैं, जिनमें पुलिस जांच सलाहकार के साथ-साथ संगठित अपराध और सीमा पार आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ पद शामिल हैं. इसके अलावा आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की रोकथाम के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञों की भी आवश्यकता जताई गई है ताकि कांगो में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सके.

16 मार्च तक आवेदन गृह मंत्रालय को भेजना होगा
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भाषा को सबसे महत्वपूर्ण अर्हता माना गया है क्योंकि कांगो एक फ्रेंच भाषी देश है. आवेदकों के लिए फ्रेंच भाषा में लिखने और बोलने का उत्कृष्ट ज्ञान होना अनिवार्य शर्त रखी गई है, जबकि अंग्रेजी के ज्ञान को वांछनीय श्रेणी में रखा गया है. जो भी इच्छुक और पात्र पुलिस पदाधिकारी इन वैश्विक पदों के लिए अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उन्हें 16 मार्च तक डिजिटल मोड के माध्यम से अपना आवेदन गृह मंत्रालय को भेजना होगा. यह अवसर न केवल अधिकारियों के व्यक्तिगत अनुभव को बढ़ाएगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग में झारखंड की भागीदारी को भी रेखांकित करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !