Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Jamshedpur News: परसुडीह में गूंजे भक्ति के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ शिव-राधा कृष्ण मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Jamshedpur: परसुडीह के ग्वाला पट्टी स्थित नवनिर्मित श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगल कामना की

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर परसुडीह और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और परंपरा के अनुसार कलश यात्रा में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पूजा-अर्चना की और मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंगल कामना की।

मुख्य रूप से शामिल हुए

इस धार्मिक आयोजन में जमशेदपुर के समाजसेवी राजकुमार सिंह तथा जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की। दोनों अतिथियों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।

धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आयोजित किए जा रहे

 राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कई धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !