Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Jamshedpur News: क्रेन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की फुर्ती से बड़ा नुकसान टला

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाली मुख्य सड़क पर छठ घाट के पास झाड़ियों में अचानक आग लग गई. तेज गर्मी और सूखी घास की वजह से आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया और पास में खड़ी एक वोल्टास कंपनी की क्रेन तक पहुंच गई.


देखते ही देखते आग की लपटों ने क्रेन के टायरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था.


फायर ब्रिगेड टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची 
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सजग राहगीर ने हालात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत टाटा मोटर्स के कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई.

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. समय रहते आग बुझा देने से क्रेन के इंजन और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया.

इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की तत्परता और एक जागरूक नागरिक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !