Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Ramgarh Accident: रामगढ़ सड़क हादसे में पत्रकार लाल किशोर महतो की हुई मौत

Ramgarh: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेटुलकला निवासी पत्रकार लाल किशोर महतो की जान चली गई। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया।

घटना की विस्तृत जानकारी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल किशोर महतो अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुंडीगाछी के समीप उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के नीचे दबने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। साथी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !