जुबली पार्क में रोशनी और सार्वजनिक प्रवेश
संस्थापक दिवस प्रकाश सज्जा का उद्घाटन 2 मार्च 2026, शाम 6:30 बजे किया जाएगा।
सार्वजनिक प्रकाश सज्जा 3 से 6 मार्च (4 मार्च को बंद) तक प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगी।
पैदल प्रवेश (शाम 5:00 बजे – रात 10:00 बजे):
साकची गेट, सीएफई गेट, निक्को जुबिली पार्क गेट
पैदल निकास:
साकची गेट, सीएफई गेट, पारसी कॉलोनी गेट
वाहन प्रवेश (रात 10:00 – 11:00 बजे):
सीएफई गेट → साकची गेट → निक्को गेट → पारसी कॉलोनी गेट → जेएन टाटा प्रतिमा क्षेत्र → सीएफई गेट
लेज़र शो: 3 से 6 मार्च (4 मार्च को छोड़कर)
शाम 7:00 बजे, 7:45 बजे और 8:30 बजे
शहर भर में विशेष प्रकाश सज्जा
शहर की प्रमुख सड़कों जैसे सीएफई गोलचक्कर से सीएच एरिया, केएस लिंक रोड, रंकिनी मंदिर से कदमा थाना, पोस्टल पार्क से टीएसयूआईएसएल और एग्रीको से बारीडीह-टिनप्लेट मार्ग तक आकर्षक रोशनी की जाएगी।
लेडी गांधी, सेंटर पॉइंट, बेलडीह चर्च, आदित्यपुर ब्रिज, एनटीटीएफ, शांति हरि टॉवर, बाग-ए-जमशेद, पीएन बोस, रंकिनी मंदिर, टिनप्लेट, टीएमएच, रीगल, साकची, मानगो बस स्टैंड सहित अनेक गोलचक्करों को सजाया जाएगा।
इमारतों में टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय, गोलमुरी क्लॉक टॉवर, डीसी एवं एसएसपी कार्यालय, टीएमएच, टाटानगर रेलवे स्टेशन, एनटीटीएफ संस्थान, सेंटर फॉर एक्सीलेंस और अन्य प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से रोशन किया जाएगा।
पार्कों में जुबिली पार्क, सर दोराबजी टाटा पार्क, पोस्टल पार्क, भगवान बिरसा मुंडा पार्क और सेंटेनरी पार्क (टिनप्लेट) प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
सुरक्षा, पार्किंग और चिकित्सा व्यवस्था
आयोजन के मद्देनज़र लगभग 200 पुलिस अधिकारी, 100 सुरक्षा कर्मी और 75 एनसीसी कैडेट तैनात रहेंगे।
23 सीसीटीवी कैमरे, 24 डीएफएमडी, वॉच टॉवर और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था की गई है।
पार्किंग स्थल:
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल परिसर, साकची गेट के निकट, बोधि मंदिर मैदान और आर्मरी ग्राउंड।
चिकित्सा सहायता:
जेएन टाटा प्रतिमा क्षेत्र एवं जयंती सरोवर मोड़ पर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी।
हेल्पलाइन नंबर:
कंट्रोल रूम – 9065535777
हेल्पलाइन – 9102400338, 9234551889
पोस्टल पार्क में श्रद्धांजलि समारोह
3 मार्च 2026 को प्रातः 9:30 बजे बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में संस्थापक को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आम नागरिकों के लिए सुबह 10:00 बजे से प्रवेश खुला रहेगा। मीडिया के लिए विशेष एनक्लोज़र की व्यवस्था की गई है।
एसएनटीआई में ‘टेक एक्स’ प्रदर्शनी
Shavak Nanavati Technical Institute (एसएनटीआई) में 15वीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी ‘टेक एक्स’ का आयोजन किया जाएगा।
उद्घाटन: 2 मार्च 2026
दर्शकों के लिए खुला: 3 से 5 मार्च (सुबह 9:00 – शाम 6:00 बजे तक)
4 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक
कुल 166 विचारों में से 35 परियोजनाओं (25 आंतरिक, 10 बाह्य) का चयन किया गया है। प्रदर्शनी में कार्यरत प्रोटोटाइप, डिजिटल समाधान और इंटरएक्टिव मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।
संस्थापक दिवस खेल समारोह FY’26
खेल समारोह का आयोजन 2 और 3 मार्च को JRD Tata Sports Complex में किया जाएगा।
समय-सारणी:
2 मार्च – सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे
3 मार्च – दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे
करीब 350 प्रतिभागी 33 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जिनमें ट्रांसजेंडर प्रतिभागी, विशेष रूप से सक्षम बच्चे, कॉर्पोरेट अधिकारी और विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
3 मार्च को फाइनल मुकाबले और समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें मार्च पास्ट और पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य आकर्षण रहेगा।
संस्थापक दिवस 2026 न केवल रोशनी और उत्सव का अवसर है, बल्कि यह एकता, नवाचार, खेल भावना और ‘वन टाटा स्टील’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने का भी मंच है। जमशेदपुर इस अवसर पर एक बार फिर रोशनी और गर्व से जगमगाएगा।