Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Jamshedpur News: जमशेदपुर अंडर-18 की शानदार उपलब्धि, बिना हार के AIFF एलीट यूथ लीग के फाइनल राउंड में बनाई जगह

Jamshedpur News: जमशेदपुर की अंडर-18 फुटबॉल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए AIFF एलीट यूथ लीग 2025-26 के फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है. टीम ने ग्रुप-सी में एक भी मुकाबला गंवाए बिना शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है. 12 मैचों में 9 जीत और 3 ड्रॉ के साथ टीम ने कुल 30 अंक जुटाए और अंक तालिका में पहले स्थान पर रही.


जमशेदपुर के युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक खेल दिखाया. टीम ने अब तक 44 गोल दागे, जबकि विपक्षी टीमों को केवल 4 गोल करने का मौका मिला. मजबूत आक्रमण और सधी हुई रक्षापंक्ति की बदौलत टीम पूरे ग्रुप चरण में अपराजित रही.


कोच कैज़ाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में टीम फाइनल राउंड में 
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्य कोच कैज़ाद अंबापर्दिवाला के मार्गदर्शन में टीम ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है. कोच और खिलाड़ी दोनों इस बार खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं.

हाल ही में खेले गए मुकाबले में टीम ने FAO एकेडमी को 3-0 से हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली. इस मैच में लॉमसांगज़ुआला ने 40वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद 64वें मिनट में राशिथोई ने बढ़त दोगुनी की और 76वें मिनट में स्थानीय खिलाड़ी गोपाल मुंडा ने तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी.

झारखंड के सात खिलाड़ी शामिल
टीम में झारखंड के सात खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके प्रदर्शन से स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है. गोपाल मुंडा ने अब तक तीन गोल किए हैं, जबकि लॉमसांगज़ुआला 12 गोल के साथ टीम के सबसे सफल स्कोरर बने हुए हैं.

ग्रुप चरण का एक मुकाबला अभी शेष है. टीम का लक्ष्य अंतिम मैच भी जीतकर अपराजित रहते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश करना और खिताब की दावेदारी मजबूत करना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !