Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Lohardaga News: ईरान-इजराइल के युद्ध के बीच UAE में फंसे लोहरदगा के अमित कुमार, भारत सरकार से मदद की लगाई गुहार

Lohardaga: लोहरदगा निवासी अमित कुमार इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे हुए हैं। वे 25 फरवरी को घूमने के उद्देश्य से दुबई पहुंचे थे और 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता लौटने वाले थे। उनकी वापसी की फ्लाइट एयर अरबिया की थी, लेकिन अचानक क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद
अमित कुमार ने फोन पर बताया कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों के बाद सुरक्षा कारणों से UAE ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दुबई और अबू धाबी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। इसी कारण उनकी कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई।

सैकड़ों यात्री प्रभावित
उड़ानों के रद्द होने से अमित कुमार सहित सैकड़ों भारतीय और विदेशी यात्री UAE में ही रुकने को मजबूर हैं। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट या टिकट रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सेवाएं पूरी तरह कब बहाल होंगी।


सुरक्षित स्थानों पर रखे गए यात्री
अमित ने बताया कि स्थिति को लेकर यात्रियों में भय का माहौल जरूर है, लेकिन प्रशासन ने सभी को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद जल्द ही उड़ानों की स्थिति पर अपडेट जारी किया जाएगा।

भारत सरकार से सहायता की अपील
अमित कुमार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि जब तक हवाई सेवाएं सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक वे और अन्य यात्री अनिश्चितता की स्थिति में रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !